शामली, फरवरी 8 -- थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गत 8 फरवरी को थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना गढ़ीपुख्ता में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। रविवार को गढीपुख्ता पुलिस द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के तहत चलाए अभियान में करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम धनैना थाना गढ़ीपुख्ता तथा पिंटू पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम जंधेड़ी थाना गढ़ीपुख्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.