उरई, फरवरी 20 -- उरई। आटा थाना क्षेत्र के एक आपराधिक प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने एसपी से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाते हुए फरार चल रहे कुछ लोगों द्वारा परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर एक नाबालिग बालिका के साथ बुरी नीयत से पकड़कर उसके कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकतें करने जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने इस संबंध में थाना आटा में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तीन अन्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि फरार आरोपी लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त य...