सहारनपुर, सितम्बर 30 -- थाना गंगोह मिशन शक्ति एंटी रोमियों की टीम को बडी कामयाबी मिली है। नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। वादिया ने कोतवाली में तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़, मारपीट एवम् दुयकर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट में मुकदमा कायम किया गया। पुलिस ने कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में बाल अपराधी को 24 घंटे के भीतर पशु पैठ से गिरफ्तार कानूनी कार्यवाही शुरु करदी है। पुलिस टीम में एसआई केरन सिंह, एचसी प्रीति, राहुल कुमार, नितिन व अन्नू रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...