फिरोजाबाद, जून 9 -- थाना उत्तर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडे ने मुखबिर की जानकारी पर देशराज सिंह पुत्र दर्शन सिंह बताया है। वह ममता नगर नई आबादी रहना थाना उत्तर का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पकड़ा गया अभियुक्त एक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर घर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट का थाना उत्तर में मुकद्दमा दर्ज था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.