मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पूरबसराय थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग ने अपने बयान में अब्दुल रहमान, पिता स्वर्गीय अब्दुल रहमान, को आरोपी बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि, नाबालिग के साथ छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, साक्ष्यों के संकलन और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवा...