सहारनपुर, फरवरी 26 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र एक मोहल्ले में घर में घुसकर युवक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। शोर मचाए जाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी शामली का रहने है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ल में नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। तभी एक युवक पीडि़ता के घर में घुस गया। आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। लड़की घर में अकेली थी और शोर मचाए जाने पर लोग एकत्र हो गए। क्षेत्रवासियों ने आरोपी को पकड़ लिया है। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल निवासी जलालाबाद जनपद शामली बताया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने पीडि़ता के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.