रुद्रपुर, फरवरी 8 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र से एक नाबालिग समेत तीन युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। रम्पुरा वार्ड नंबर 24 निवासी एक महिला ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि 6 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनका नाबालिग बेटा अपने दोस्तों देव पुत्र राजेन्द्र और हरिओम पुत्र वीरेंद्र के साथ दुकान से घर लौट रहा था। जैसे ही तीनों सीर गोटिया मस्जिद के सामने पहुंचे, वहां मौजूद कुछ युवकों ने बिना किसी कारण उनके साथ लात-घूंसों और बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...