मधुबनी, अगस्त 21 -- पंडौल। थाना क्षेत्र के निवासी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत पंडौल थाना में दर्ज कराया है। लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी लड़की अपने एक सहेली के साथ पंडौल आरएन कालेज गयी थी। जो शाम तक नहीं लौटी। जिसके बाद काफी खोजबीन किया गया। मगर कही पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार लड़की सुबह करीब 10 बजे घर से कॉलेज एग्जाम देने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद से अब तक घर नहीं लौटी है। लापता लड़की का रंग गेहुंआ, कद मध्यम और लंबाई करीब पांच फिट बताई गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने पंडौल थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि बेटी के पास मोबाइल भी है, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि लापता छात्रा की जल्द से जल...