किशनगंज, मई 29 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के फुलवारी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी परिजनों ने मंगलवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 26 मई को अपनी बहन को यह बोलकर घर से निकली थी की वह कुछ सामान लाने दुकान जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों को चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली। परिजनों ने अपनी बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। यह भी आशंका जताई है की नाबालिग लड़की कही गलत हाथों में न पड़ जाए। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.