किशनगंज, जून 18 -- किशनगंज, संवाददाता। नाबालिग लड़की की बरामदगी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार को किशनगंज पहुंची। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रानी तराई थाने की पुलिस ने सदर पुलिस के सहयोग से सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। आरोपी युवक फरार हो गया। मामले में रानी तराई थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद से पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुटी हुई थी। जांच में पुलिस को पता चला था कि लड़की को किसी युवक के द्वारा अपहरण कर जबरन ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुट गई। जांच के क्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस को नाबालिग लड़की को किशनगंज में रखे जाने का पता चला। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम को किशनगंज के लिए रवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.