किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज। नाबालिग लड़की के अपहरण के एक मामले की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाने में दर्ज करवाई गई है। सदर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें ठाकुरबाड़ी रोड निवासी युवक पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से जेवर व नकदी चुराने का आरोप लगाया गया है। दर्ज शिकायत के अनुसार 6 जून को उसकी बेटी घर से गहने और नकदी लेकर गायब हो गई। पीड़िता को आशंका है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं अगवा कर लिया गया है। बेटी का मोबाइल फोन घर पर ही मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.