रांची, सितम्बर 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर बड़ा खटाल की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़खानी की गई है। आरोप करण कुमार, अभिषेक कुमार और मंटू कुमार पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने जगन्नाथपुर थाना में तीनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग की मां ने आवेदन में कहा गया कि शनिवार को तीनों आरोपी उनके घर में जबरन घुस गए। उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़ाछाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति के साथ के मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके पुत्र का मोबाइल भी छीन लिया। जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.