हिटी, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश के किठौर के शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचले ने अपनी नानी के यहां आई 14 साल की नाबालिग लड़की का रास्ता रोका और खींचतान कर दी। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा और गला दबा दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। घटना की वीडियो फुटेज अब सामने आई है तो मनचले की हिमाकत का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिशों में जुटी है। दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोरी तीन अक्टूबर को अपनी नानी के घर आई थी। गली में जानू ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ कर दी। जानू की इस हरकत से किशोरी दंग रह गई। उसने इसका विरोध किया। इस पर जानू ने उसके साथ खींचतान शुरू कर दी। वह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस पर लड़की ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.