रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 3 -- जखोली ब्लॉक के धारकोट गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय बालक की विवाह की सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने गांव में जाकर विवाह रुकवाया। परिवार जनों को जागरूक किया गया कि छोटी उम्र में शादी करना गैरकानूनी है। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर जखोली ब्लॉक के धारकोट ग्रामसभा निवासी 19 वर्षीय बालक द्वारा अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नजदीकी ग्राम सभा की 22 वर्षीय लड़की से प्रेम संबंधों के चलते विवाह होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक सुरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री तथा पुलिस कांस्टेबल विकेश सिंह बालिका के घर ...