गिरडीह, अप्रैल 12 -- गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ 25/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह गांव निवासी 29 वर्षीय भरत मंडल है। पुलिस ने पीड़िता को भी मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 10 बजे नाबालिग लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इसी क्रम में युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.