हापुड़, फरवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव गालन्द निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्री शुक्रवार, को सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों व आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.