नई दिल्ली, जुलाई 12 -- अरुणाचल प्रदेश के लोअर दिबांग घाटी जिले में 19 वर्षीय युवक की भीड़ ने हत्या कर दी। रोइंग पुलिस स्टेशन के बाहर शुक्रवार दोपहर इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह लड़का असम से आया एक प्रवासी मजदूर था। उस पर कई नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार रात भर चली तलाशी के बाद शुक्रवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। यह भी पढ़ें- बंगाल में एक और रेप कांड, IIM कलकत्ता के बॉयज हॉस्टल में छात्रा के साथ बलात्कार यह भी पढ़ें- झारखंड के सिमडेगा में स्कूल टीचर ने 9 साल की बच्ची से किया बलात्कार, 3 गिरफ्तार लोअर दिबांग घाटी के पुलिस अधीक्षक रिंगु ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच 500-600 लोगों की भीड़ ने पुलिस स्टेशन के गेट तोड़ दिए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित क...