मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने व अश्लील फोटो तथा वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने के आरोपी को मिशन शक्ति टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ के एक युवक छेड़खानी करता है व उसके अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। मिशन शक्ति प्रभारी अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही एक नामजद आरोपी मनीष निवासी गांव वजीराबाद को जेल भेज चुकी है। जबकि जांच के दौरान आरोपी हिमांशु पुत्र आदेश निवासी कस्बा भोकरहेड़ी का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...