पटना, फरवरी 7 -- चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाले लड़के प्रत्युष ने छेड़खानी की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उस लड़के ने अपहरण करने की धमकी दी। युवती के गाड़ी पर पत्थर मारकर शीशे को तोड़ डाला। यह घटना एक फरवरी को युवती के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल के पास हुई। युवती ने इसकी शिकायत चित्रगुप्ता नगर थाने में की है। युवती रोजाना मुन्नाचक कोचिंग पढ़ने साढ़े तीन बजे अपनी कार से जाती और रात में वापस घर साढ़े आठ बजे लौटती थी। युवती का अरोप है कि एक फरवरी को उसी तरह साढ़े तीन बजे कार से कोचिंग पहुंची। कोचिंग में साथ पढ़ने वाला युवक प्रत्युष ने उन्हें गलत नजर से देख रहा था। युवती को यह खराब लग रहा था। उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद प्रत्युष ने अपने कुछ साथी को फोन किया। युवती जब क्लास समाप्त कर ...