चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता बहिल पुरवा थाना पुलिस ने नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में चाचा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। चार दिन पहले किशोरी ने जिला अस्पताल में नवजात बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद ही परिजनों को मामले की जानकारी हो पाई। थाना प्रभारी बहिल पुरवा सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चाचा ने करीब नौ माह पहले भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन पीड़िता ने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। पुलिस नामजद आरोपित चाचा की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात बच्ची का डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...