हरिद्वार, जून 4 -- नाबालिग बेटी से यौन शोषण कराने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को भाजपा की पूर्व महिला नेता और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ने अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कराया। आरोप है कि महिला नेता के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि महिला नेता का बीते एक साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक माह से अपने पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने मंगलवार को बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.