रांची, अगस्त 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। दुमका जिले के काठीकुंठ प्रखंड में अनुसूचित जनजाति पहाड़िया समुदाय की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय जनजातीय आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। आयोग के उप सचिव योगेंद्र पी यादव द्वारा दुमका जिले के उपायुक्त व जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है। पूरे मामले में आयोग निगरानी कर रहा है और दोषियों के विरूद्ध शीघ्र व ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन से अपेक्षा की है। जानकारी दी गई कि यह जघन्य घटना 25 अगस्त की देर रात काठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.