मुरादाबाद, फरवरी 14 -- तीन दिन पूर्व नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने वाले दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के रतुपुरा के निकटवर्ती गांव से एक 16 वर्षीय छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक तीन दिन पूर्व बहला-फुसलाकर ले गया था। शनिवार को पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार करके लाए जुबैर पुत्र नसीम अहमद निवासी मलकपुर सेमली को कोर्ट में पेश किया। तहरीर में यह भी आरोप है कि सुल्तान, नईम और नब्बू निवासी मलकपुर सेमली ने आरोपी का सहयोग किया था। पुलिस इन साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...