जौनपुर, फरवरी 20 -- चंदवक। थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय के कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक निजी विद्यालय में बेटी कक्षा सात की छात्रा है। घटना 15 फरवरी की है। वह विद्यालय पढ़ने गई थी। वापस घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। जानकारी मिली कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी प्रवीण निषाद पुत्र बच्चन व अरविंद यादव निवासी अज्ञात ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छाछो गांव में भागवत कथा का शुभारंभ मछलीशहर। क्षेत्र के छाछो गांव में बुधवार को अनिल शुक्ला के यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.