फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में 11 मार्च को घर से लापता हुई नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी राजा हाजरा को पुणे से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शहर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 11 मार्च को घर से लापता हो गई है। शिकायत पर थाना सेक्टर-31 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 मार्च को ही लड़की को पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी राजा हाजरा (28), निवासी नदिया पश्चिम बंगाल, पीड़िता के घर आता-जाता था और वहीं से उसकी पहचान हुई। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.