नवादा, जनवरी 6 -- कौआकोल। एक संवाददाता कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव से इंस्टाग्राम के जरिए झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को जाल में फंसाने वाले जहीरुल इस्लाम नामक युवक को कौआकोल पुलिस ने शनिवार को नवादा के 3 नंबर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी कौआकोल पुलिस ने दी है। बता दें कि कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली गांव से करीब आठ माह तक गायब रहने वाली नाबालिग लड़की को कौआकोल पुलिस ने असम के भारत बांग्लादेश बॉर्डर से बरामद कर 15 अक्टूबर 2025 को ही उसके परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद से आरोपी युवक जहीरुल इस्लाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि नाबालिग लड़की के इंस्ट्राग्राम के जरिए जहीरुल इस्लाम पिता हारमुज अली नामक युवक के संपर्क में आई थी। धीरे धीरे दोनों में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.