भागलपुर, अगस्त 10 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के एकचारी गांव में चोरी के आरोप में कुछ दबंगों ने एक 12 वर्षीय बच्ची और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट और गर्म सरिया से हाथ में कई जगह दागे जाने मामले को लेकर पुलिस ने 14 आरोपियों में से 6 लोगों को एफआईआर के कुछ देर बाद ही शुक्रवार की देर रात्रि ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ये जानकारी शनिवार को एसडीपीओ कहलगांव 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने अपने पीरपैंती स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम जानकारी मिली कि एकचारी दियारा में एक नाबालिग को रामू मंडल सहित कुछ दबंगों ने चोरी का इल्जाम लगा मारपीट भी की और गर्म सरिए से कई जगह दागा। नाबालिग रेफरल अस्पताल में इलाज करा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.