धनबाद, मई 26 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बैंकमोड़ थाना प्रांगण में रविवार को थाना क्षेत्र के सभी होटल व लॉज संचालकों के साथ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित होटल संचालको को निर्देशित किया गया कि कोई भी नाबालिग को कमरा नहीं देगें। इसके लिए अभिभावकों की उपस्थिति अथवा उनका परमिशन अनिवार्य होगा। कहा गया कि होटल में आने वाले गेस्ट का वैध पहचानपत्र के साथ रजिस्टर करेंगे। सभी होटल संचालक प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक आगंतुकों की विवरणी पहचानपत्र के साथ थाना में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं होटल का सीसीटीवी रखने के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी आगंतुक की स्थिति संदिग्ध लगने पर निर्भीक होकर इसकी सूचना थाना को उपलब्ध कराएंगे। बिना वैध लाइसेंस के होटलों में शराब का सेवन पूर्णतः प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.