मैनपुरी, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिससे बाद वह गर्भवती हो गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 8 माह पूर्व गांव के दबंग प्रभाकर पुत्र सुघर सिंह लोधी ने उसकी पुत्री से बलात्कार किया। उसकी पुत्री नाबालिग है। वह घर पर अकेली थी। बलात्कार के बाद वह गर्भवती हो गई। तबियत खराब होने पर उसे फर्रुखाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे एक मृत बच्चा पैदा हुआ। दबंग ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग का मेडिकल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.