सिद्धार्थ, मई 9 -- सिद्धार्थनगर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को एएसजे/एसपीएल/पास्को वीरेन्द्र कुमार ने सात साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी असलम पुत्र मो फारुख निवासी सोनवरसा शंकरपुर थाना मोहाना पर एक नाबालिग से रेप करने का आरोप था। उसके खिलाफ धारा 363,366,376 का केस दर्ज था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एएसजे/एसपीएल/पास्को वीरेन्द्र कुमार ने सात साल की सजा सुनाई। आरोपी पर तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार कर पाठक ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.