सिद्धार्थ, मार्च 17 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ कुछ लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ लोग बहला फुसला कर भगा ले गए और अपने रिश्तेदार के घर रखकर डरा धमका कर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसे गांव के पास लाकर छोड़ कर चले गए। लड़की घर पहुंच कर आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने पुनः 16 मार्च को शोहरतगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.