रांची, नवम्बर 28 -- मांडर, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के कमाती निवासी विकास उरांव को मांडर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ मांडर थाना क्षेत्र की एक नाबालिक को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर ली थी और उसका मेडिकल भी करा दिया था। विकास उरांव के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...