लोहरदगा, अप्रैल 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोहरदगा महिला थाना में केस दर्ज कराया गया है। पीड़िता द्वारा थाना क्षेत्र के जुरिया गांव के एक युवक शबा अंसारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को लोहरदगा महिला थाना में दिए गए लिखित शिकायत में युवक पर ठग फुसलाकर लोहरदगा के एक होटल में ले जाकर मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी के आदेशानुसार एएसआई खड़िया द्वारा बुधवार शाम चार बजे होटल पहुंचकर मामले पर पूछताछ एवं छानबीन की गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...