हल्द्वानी, मई 25 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि हल्द्वानी में एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ महीने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन बेटी ने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की बात कही। पीड़िता की मां ने ढाबा संचालक 25 वर्षीय राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.