दुमका, अक्टूबर 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। नाबालिग के साथ गैंगरेप के सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन आरोपियों में चार नाबालिग हैं। इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं बाकी चार आरोपियों को केन्द्रीय कारा भेज दिया गया है। गैंगरेप की यह घटना रानेश्वर थाना क्षेत्र में हुई थी। बताया जाता है कि दोनों किशोरियां दुर्गा पूजा मेला देखकर घर लौटने के दौरान शौच के लिए चली गईं। वहां आठ लड़के खड़े थे। एक किशोरी को पकड़कर सभी ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। दूसरी किशोरी के साथ भी सभी आरोपी दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे, पर उसके चिल्लाने पर सभी मौके से भाग खड़े हुए। शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए, तब-तक सभी भाग चुके थे। दोनों किशोरियों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों दी है। परिजन उन्हें लेकर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इस संबंध ...