गोरखपुर, फरवरी 5 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग की मां ने 27 मई 2025 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नथुआ ईंट भट्ठा पर काम करने वाला अखिलेश कुमार पुत्र उदयमाझी, निवासी पुर्णाडिय, पोस्ट अरन्डी, जिला नवादा (बिहार) उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उपनिरीक्षक बागीस दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर 3 फरवरी को आरोपी अखिलेश कुमार को पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.