रुडकी, मार्च 8 -- नाबालिग के अपहरण में सहयोग करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि भाई ने एक मार्च को अपनी नाबालिग बहन के अपहरण का मुकदमा अमन निवासी गांव फिरोपुर थाना पथरी के खिलाफ दर्ज कराया गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले की छानबीन में नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी अमन की बहन प्रीति व साक्षी का नाम भी प्रकाश में आया था। अपहरण के मामले में सहयोग करने वाली दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने शनिवार को साक्षी निवासी फेरूपुर थाना पथरी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.