गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मैभरा गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास असफल हो गया। चार युवकों पर साजिश के तहत नाबालिग को बाइक पर बैठाकर भगाने का आरोप है। बाइक से पीड़िता के कूद जाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैभरा निवासी मनोज साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर की शाम उनकी नाबालिग पुत्री किसी काम से गांव के काली माता स्थान पर गई थी। इसी दौरान अमरनाथ सहानी, सनी साहनी, संदीप साहनी और छट्ठू साहनी उसे बहला-फुसलाकर साजिशन बाइक पर बैठा ले गए और बड़हलगंज की ओर भागने लगे। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने बाइक से पीछा किया। जब वे पिड़हनी के पास पहुंचे, तभी नाबालिग बेटी चलती बाइक से छलांग लगा दी। गिरने से उसके हाथ-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.