गया, नवम्बर 17 -- एक नाबालिग की हत्या के मामले में फरार चल रहे 17 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने सोमवार को उसके घर से पकड़ लिया। इमामगंज के दारोगा आकाश कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व चुआवार गांव में आपसी विवाद को लेकर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई थी। आरोपी नामजद था और तब से फरार था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का कोर्ट में बयान कराया गया, जिसके बाद उसे बाल गृह भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...