रुद्रपुर, फरवरी 18 -- किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग से शादी के मामले में वर-कन्या पक्ष के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार रात पुलभट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में मोहित पुत्र मुकेश निवासी ग्राम लुदाना थाना पिलूखेडा जिला जिन्द, हरियाणा बारात लेकर नाबालिग से शादी करने आया था। जिस पर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेन्ट (आईएसडी) की परियोजना निदेशक बिन्दुवासनी ने पुलभट्टा पुलिस को साथ मौके पर पहुंच कर शादी रोक दी थी। बाल कल्याण समिति के माध्यम से नाबालिग को वन स्टाप सेन्टर रूद्रपुर भेज दिया गया था। पुलभट्टा थाने की एसआई रिनी चौहान ने बताया कि पुलभट्टा पुलिस ने किशोरी के माता-पिता और दूल्हा मोहित व उसके पिता मुकेश निवासी लुदाना थाना पिलूखेडा जिला जिन्द, हरियाणा के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर र...