औरैया, जनवरी 2 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली एक नाबालिग किशोरी के वापस न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक इंतजार और आसपास तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से फूटे कुंआ बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। बेटी के न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आसपास के इलाकों ...