गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दस दिन पूर्व 25 जनवरी की रात हरलाडीह ओपी क्षेत्र में जातरा मेला देखने आयी दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को नौ युवक व किशोर ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार विधि-विरुद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। फरार आरोपी को पुलिस तलाश रही है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरूवार को पत्रकार सम्मेलन कर नाबालिग बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के खुलासा कर लिये जाने की जानकारी दी। कैसे हुआ खुलासा एसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.