पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध पलामू जिला यादव महासभा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। महासभा के लोगों ने पलामू के पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग लड़की की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। इधर चैनपुर थाना प्रभारी राम शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी को न तो बुलाया गया और न ही छोड़ा गया। शहर के शाहपुर स्थित वीर कुंवर धाम परिसर में शनिवार को आयोजित बैठक में महासभा के सदस्यों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के पिता जब रामगढ़ थाना पहुंचे तो उन्हें चैनपुर थाना भेज दिया गया। वहीं चैनपुर थाना जाने पर दोबारा रामगढ़ थाना भेजकर कार्रवाई में देरी की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.