नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार की शाम छह नाबालिगों ने 11वीं के एक छात्र की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर 50 से 60 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी छात्र को बचाने की कोशिश नहीं की। भीड़ तमाशबीन बनकर वीडियो बनाती रही। पीड़ित के बेसुध हो जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मयूर विहार थाना पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी छह आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय मोहित परिवार के साथ इंद्रा कैंप, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। वह 11वीं का छात्र था। पांच जनवरी को मोहित अपने दोस्त के साथ त्रिलोकपुरी गया था। शाम को वह अपने दोस्त के...