नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तिमारपुर इलाके में गुरुवार शाम नाबालिगों ने महिला के सामने उसके पति को चाकू से गोद दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल के नाबालिग बेटे और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश थी। संजय बस्ती निवासी हेमंत शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रंजना के साथ गोल मार्केट के पास खड़े थे, तभी चार-पांच नाबालिग स्कूटी पर आए। हमलावरों में से एक ने हेमंत के बेटे का नाम लेकर उनकी तरफ इशारा किया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान रंजना ने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। हमलावर के जाने के बाद घायल हेमंत ने तुरंत पीसीआर को घटना की सूचना दी। उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती ...