बागेश्वर, अप्रैल 12 -- कपकोट। नाबालिगों के साथ मारपीट करने, मुर्गा बनाने तथा इसके बाद वीडियो वायरल करने के मामले में कपकोट पुलिस ने एक फरार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि गत दिनों कपकोट में चार युवकों ने दो नाबालिगों के साथ मारपीट की और उन्हें मुर्गा बनाया। इसके बाद उनका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ललित कठायत उर्फ लक्की पुत्र खुशाल सिंह निवासी पालीडुंगरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक और आरोपी दक्ष्य कोरंगा फरार चल रहा है। उसकी भी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.