चाईबासा, फरवरी 19 -- गुवा । चाईबासा से गलती से गलत बस में सवार होकर एक नाबालिग लड़की,जो अपना नाम प्रियंका सोय (11 वर्ष) बता रही है, किरीबुरु पहुंच गई। नाबालिक लड़की केवल टोकलो और हस्साडीह के बारे में बता पा रही है, लेकिन अपने गांव या परिवार से जुड़ी कोई अन्य जानकारी देने में असमर्थ है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गई थी। वापसी के दौरान चाईबासा बस स्टैंड में वह परिवार से बिछड़ गई और गलती से अपने गांव जाने वाली बस के बजाय किरीबुरु जाने वाली बस में चढ़ गई। वर्तमान में यह बच्ची साहिया सरिता मुंडू के संरक्षण में उनके घर पर है। लड़की के परिजनों को खोजने के लिए मुखिया पार्वती किड़ो और साहिया ने किरीबुरु थाना में मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। संभावना जताई जा रही है कि नाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.