बांका, नवम्बर 23 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया पुलिस ने सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव से शनिवार को नाबालिक लड़की के अपरहण के मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में अपहृत लड़की को भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ढकना गांव के स्व नुनेश्वर यादव का पुत्र छोटू यादव बताया गया है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता द्वारा शुक्रवार को बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को मामले में नामजद युवक को गिरफ्तार कर उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.