गिरडीह, जून 13 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड के मेढ़ो चपरखो पंचायत अंतर्गत पन्नियां गांव स्थित पिपराटांड़ एवं बुधवाटांड़ में जल संरक्षण से हरियाली आई है। यहां के किसान कभी रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पलायन करते थे लेकिन आज पटवन की सुविधा मिलने पर मिट्टी से सोना उपजा रहे हैं। वहीं किसान समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है। बहुफसलीय खेती कर 300 सौ से अधिक कोयरी परिवारों को प्रतिवर्ष लाखों की आमदनी हो रही है। यहां के युवकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। बताते चलें कि मुखिया के प्रयासों ने मेढ़ो चपरखो पंचायत में सात वर्षों में करीब 20-25 कुआं एवं तालाबों का निर्माण कराया। इसमें पूर्व मुखिया सदानंद यादव एवं वर्तमान मुखिया मनोज कुमार पासवान के प्रयासों ने रंग लाया है। वर्ष 2018 में नाबार्ड के सहयोग से राष्ट्रीय जल छाजन कार्यक्रम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.