गया, फरवरी 7 -- आईआईएम बोधगया परिसर में आयोजित दो दिवसीय यूथ एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2026 कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और प्रबंधन छात्रों में नवाचार की नई ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम का विधिवत समापन शनिवार को हुआ। दो दिनों तक देश के 250 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों से आए लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने उद्यमिता से जुड़े विविध पहलुओं को नजदीक से समझा। समिट कार्यक्रम के दौरान आईआईएम बोधगया की एनविजन सेल की चेयरपर्सन प्रो. दीपिका आर. गुप्ता ने युवाओं को जोखिम लेने, नए विचारों पर विश्वास रखने और सामाजिक प्रभाव वाले स्टार्टअप विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न सत्रों में निवेशकों से संवाद, फंडिंग की सही रणनीति, बिज़नेस मॉडल को मजबूत बनाने, ब्रांड वैल्यू तैयार करने और तेज़ लाभ बनाम दीर्घकालिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। व...